नवाबगंज: गुलरिहा गांव के संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे से लटका मिला, मचा कोहराम
जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलरिहा गांव में शुक्रवार की रात्रि करीब 10:30 बजे अखिलेश पुत्र पृथ्वीराज का संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गांव के बाहर पेड़ से लटका हुआ शव मिला। खेतों में सिंचाई कर लोगों ने पेड़ से लटका हुआ शव देखा तो सभी में हड़कंप मच गया। और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।