नवाबगंज: गुलरिहा गांव में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, रहस्यमयी हालात में हुई मौत
बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के 18 वर्षीय युवक अखिलेश कुमार उर्फ छोटू का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया गया कि दिन में वह खेत में धान लगाने गया था और शाम को शौच की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक लौटकर नहीं आया।