नवाबगंज: परिवार नियोजन को लेकर नई पहल, 150 गांवों में चलेगा 'इतनी भी क्या जल्दी है' अभियान
बाराबंकी में विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार नियोजन को लेकर नई पहल की गई। स्वास्थ्य विभाग, पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया और मोबिउस फाउंडेशन के सहयोग से 'उम्मीद परियोजना' की शुरुआत हुई। 'इतनी भी क्या जल्दी है' अभियान के तहत विवाह की सही उम्र, पहले बच्चे में देरी और दो बच्चों के बीच उचित अंतर को बढ़ावा दिया जाएगा।