प्रतापपुर: जिले में शीतलहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
जिले में बढ़ती ठंड और संभावित शीतलहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में तापमान में गिरावट, शीतलहर एवं शीत दिवस की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।