सिलाव: करियन्ना गांव स्थित घर से 3 लीटर चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घर किया सील
Silao, Nalanda | Feb 8, 2024 सिलाव थाना पुलिस ने करियन्ना गांव स्थित घर से 3 लीटर चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर उसके घर को सील कर दिया है। सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज गूंगा मांझी है। जिसके विरूद्ध उत्पाद अधिनियम की कई सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।