सूरजपुर: शिक्षकों के समर्पण से ही सशक्त शिक्षा व्यवस्था का निर्माण: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
जिला स्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकरण समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने शिक्षा को सशक्त राष्ट्र की आधारशिला बताते हुए शिक्षकों से नवाचार और लगन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।