रामगढ़: अलावडा के नंगली गांव में ग्रामीणों की शिकायतों पर विभाग की टीम जयपुर से निरीक्षण के लिए पहुंची
Ramgarh, Alwar | Apr 8, 2026 रामगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलावड़ा के नंगली गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी में लगातार हो रहे रिसाव को लेकर आखिरकार विभाग हरकत में आया। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों और मीडिया में मामला उजागर होने के बाद बुधवार दोपहर 1 बजे जयपुर से अधिशासी अधिकारी अंकित गोयल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और टंकी का निरीक्षण किया।