शाहजहांपुर: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल, दोस्त को बाग में बुलाकर लोहे की पाइप से हत्या, आरोपी गिरफ्तार: एसपी सिटी
शाहजहाँपुर। थाना मदनापुर पुलिस, एसओजी, सर्विलांस व फील्ड यूनिट की संयुक्त टीम ने युवक हरिओम हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।एसपी सिटी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 7 मई को हरिओम की लोहे की पाइप से वार कर हत्या की गई थी। जांच के दौरान सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर आरोपी को चन्दोखा तिराहे से गिरफ्तार किया गया।