गायघाट: गायघाट में आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित, कई स्थानों पर तार और खंभे क्षतिग्रस्त
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से आई आंधी और बारिश ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को एक बार फिर प्रभावित कर दिया है। जिस वजह से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक लगभग 16 पंचायतों में बिजली आपूर्ति बाधित है। बुधवार की देर रात आई तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली तारों पर गिर गई