मातृ पितृ भक्ति के उदाहरण महात्मा श्रवण कुमार की निर्वाण स्थली पर आयोजित होने जा रहे श्रवण धाम महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।गुरुवार शाम 4 बजे सम्बंधित लोग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में धार्मिक,सांस्कृतिक एवं लोक परंपराओं के समन्वय का अनुपम उदाहरण होगा।