बेल्थरा रोड: सोनाडीह मेला विवाद में वसूली के आरोप के बाद मेला प्रभारी सुधीर चौहान को हटाया गया, सूर्यप्रकाश दुबे को मिली जिम्मेदारी
बेल्थरारोड क्षेत्र के विख्यात सोनाडीह मेला में वसूली के आरोप और मेले को जबरन बंद कराने के विवाद के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने टंगुनिया पुलिस चौकी इंचार्ज व मेला प्रभारी सुधीर चौहान को तत्काल प्रभाव से हटा दिया और उन्हें मनियर थाना भेज दिया गया। उनकी जगह गड़वार थाना से एसआई सूर्यप्रकाश दुबे को मेला की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस ने