बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट के वीसी रूम में जन सुनवाई की बैठक आयोजित हुई, कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं को सुना
बांसवाड़ा,सम्पर्क समाधान की जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर 3 बजे वीसी केन्द्र में आयोजित की गई। जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, एसडीएम सोनु कुमारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाललाल स्वर्णकार सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण जिला स्तर व ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।