जिले के मरवाही ब्लॉक के ग्राम पिपरिया मे बाल विवाह का मामला अब कानूनी कार्यवाही तक पहुंच गया है। प्रशासन और चाइल्ड लाइन की समझाइए के बाद भी परिजनों ने नाबालिक बच्ची की शादी कर दी। अब बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत दूल्हे और उसके पिता पर एफआईआर दर्ज की गई है।