चान्हो: शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 के तहत निजी विद्यालयों को मान्यता प्राप्त करने के लिए जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की हुई बैठक
Chanho, Ranchi | Mar 12, 2024 मंगलवार को उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। 18 निजी विद्यालयों को मान्यता देने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, मिथलेश केरकेट्टा सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि एवं सम्बंधित सभी अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समिति द्वारा कई मुद्दों पर सहमति बनी।