चान्हो: फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस मामले में शिकायतकर्ता को 20 लाख पहली किश्त दिए।
Chanho, Ranchi | Mar 11, 2024 फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस मामले में सोमवार को शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह को प्रथम किस्त की राशि 20 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से अकाउंट में जमा करवा दी गयी है। इससे पूर्व नौ मार्च को सिविल कोर्ट में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में अमीषा पटेल एवं शिकायतकर्ता के बीच दो करोड़ 75 लाख रुपए में सहमति बनी थी।