बौंली: उपखंड बौंली में जनवरी में जुलाई जैसी बारिश, तहसील मुख्यालय पर 10 एमएम बारिश से फसलों को हुआ नुकसान
उपखंड क्षेत्र बौंली में विगत रात से ही बारिश का दौर जारी है। उपखंड बौंली में लगातार बारिश से सरसों की फसल में नुकसान बताया जा रहा है।गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक बौंली तहसील कार्यालय पर 10 एमएम व मित्रपुरा तहसील कार्यालय पर 9 एमएम बारिश दर्ज की गई।लगातार बारिश के बाद क्षेत्र में शीत लहर व कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिला।