चीनोर: खरेरी घाट पर बना पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद तीन से चार किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा रहवासियों को
आंचल में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के प्रभाव से पार्वती नदी के जलस्तर में अचानक तेजी से वृद्धि हो गई जिसके कारण क्षेत्र के खरेरी घाट पर बना वर्षों पुराना पैदल मार्ग पुल क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीएम ने दिया आश्वासन बारिश के बाद पुल की मरम्मत कराई जाएगी क्योंकि इस पुल से प्रतिदिन हजारों लोग निकालते हैं।