जगाधरी: ITI के पास लावारिस हालत में मिली छोटी बच्ची को पुलिस ने रेस्क्यू कर फोटो जारी करते हुए लोगों से पहचान की अपील
गांधीनगर थाना प्रभारी मेहरूप ने बताया कि उनको सूचना मिली थी आईटीआई के गीता मंदिर के पास एक बच्ची जिसकी उम्र 3 से 4 साल है वह घूम रही है। मौके पर पहुंचकर उसके परिवार को आसपास तलाश करने की कोशिश की पर कोई नहीं मिला। जिसके बाद उसकी फोटो जारी करते हुए लोगों से अपील की है ताकि बच्ची अपने घर सुरक्षित पहुंच जाए।