जगाधरी: ₹4.25 करोड़ की लागत से बनने वाली सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का कैंप के स्कूल में कृषि मंत्री ने किया शिलान्यास
हरियाणा सरकार की ओर से स्कूल को सीबीएसई बोर्ड इंग्लिश मीडियम बनाया गया है। जिसके बाद यहां पर बिल्डिंग की कमी थी इसको लेकर आज हरियाणा के कृषि मंत्री चौधरी कर पाल ने यहां पहुंच कर बिल्डिंग का शिलान्यास किया। इस मौके पर यमुनानगर के विधायक के साथ जिला शिक्षा अधिकारी व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।