जगाधरी: यमुनानगर के जिला सचिवालय में आज गौभक्तों ने गौवंश के सम्मान और गौवंश की हत्या को विरोध में किया प्रदर्शन।
गौ वंश के सम्मान और गौ वंश की हो रही हत्या के विरोध में आज गौभक्तों ने प्रदर्शन किया । यहां पहुंचे शास्त्री जी ने कहा कि जितनी भी गोचरान भूमि है। जिन पर कब्जे किए हुए हैं उनको जल्द से जल्द कब्जा मुक्त करवाया जाए। सरकार इतनी घोषणाएं कर रही हैं तो अपनी घोषणाएं में यह घोषणाएं भी शामिल करें । गौभक्तों पर हुए मुकदमे वापस लिए जाए।