जगाधरी: पंचायत मेंबर के द्वारा किशनपुरा दामला के अंदर पीने की पाइपलाइन में कनेक्शन ना जोड़ने देने के चलते दंपति ने दी शिकायत
प्रवेश ने जानकारी देते बताया कि पंचायत मेंबर मोहित किसी को भी पानी की पाइपलाइन के अंदर कनेक्शन जोड़ने नहीं देता। जब सरपंच से शिकायत की तो उसने बताया कि वह उसकी बात भी नहीं मानता। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लघु सचिवालय में डीसी को लेकर शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।