आज शनिवार को शाम 4 बजे के करीब prd द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी किया गया। प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया गया कि नगरपालिका (आम) चुनाव–2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए दुमका के समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुमका नगर परिषद एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत के व्यय प्रेक्षक उपस्थित रहे।