सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के रनेही गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक शादी समारोह के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे समारोह का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतक की पहचान गौरा मेदनीपुर निवासी रोहित डोहर (24 वर्ष) पुत्र रामलाल डोहर के रूप में हुई है।