Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image

*प्रेस विज्ञप्ति* समाहरणालय, कैमूर (भभुआ) जिला जनसंपर्क कार्यालय भभुआ, दिनांक 06 जून 2026 कैमूर में पहली बार शुरू हुई BSRTC की सिटी बस सेवा महिलाओं के लिए ‘पिंक बस’ बनी सुरक्षित एवं सशक्त यात्रा की नई पहचान आम नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ एवं आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कैमूर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिला पदाधिकारी महोदय श्री नितिन कुमार सिंह के विशेष प्रयासों से बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) द्वारा कैमूर जिले में पहली बार सिटी बस सेवा की शुरुआत की गई। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में दो नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इनमें एक विशेष ‘पिंक बस’ महिलाओं के लिए समर्पित है, जो जिले में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव पहल मानी जा रही है। जिले में पहली बार प्रारंभ की गई यह पिंक बस छात्राओं, कामकाजी महिलाओं एवं अन्य महिला यात्रियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। इससे महिलाओं की शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा तथा वे आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक कार्यों का निर्वहन कर सकेंगी। नई बस सेवा के प्रारंभ होने से भभुआ एवं मोहनिया शहरों के बीच आवागमन और अधिक सुगम एवं किफायती होगा। इससे आम लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्राप्त होगी तथा निजी वाहनों पर निर्भरता में भी कमी आएगी। जिला प्रशासन का मानना है कि यह पहल केवल परिवहन सेवा का विस्तार नहीं, बल्कि समावेशी विकास, महिला सशक्तिकरण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में इस प्रकार की जनहितकारी सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा, जिससे जिले के नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। कैमूर में सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में यह पहल एक नए अध्याय की शुरुआत है, जो सुरक्षित, सुलभ और समावेशी यात्रा व्यवस्था के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

118 views | Kaimur, Bihar | Jun 6, 2026

MORE NEWS