अडकी: मुंडारी भाषा को JTET नियमावली में शामिल करने की मांग के साथ खूंटी उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) नियमावली 2025 में जनजातीय भाषा मुंडारी को खूंटी जिला के कॉलम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर बुधवार को खूंटी जिला कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया। जिला कांग्रेस शिक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष बसंत सुरीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और इस नियमावली में तत्काल संशोधन की मांग की।