अडकी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की खूंटी इकाई ने नव पदास्थापित उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की खूंटी इकाई ने जिले में नवपदस्थापित उपायुक्त आर. रोनिता और पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो से शिष्टाचार भेंट की। जिला संयोजक प्रकाश टूटी के नेतृत्व में परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।स्वागत के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने जिले की शैक्षणिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।