हंडिया: हंडिया में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं समस्याएं
शनिवार करीब 11 बजे तहसील हंडिया में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत भी मौजूद रहे।डीएम ने बताया कि अधिकतर मामले राजस्व विभाग से जुड़े हैं, जिनके निस्तारण के लिए टीम गठित की गई है। कुछ मामलों का समाधान आज ही किया जाएगा।