लाडपुरा: चंबल नदी से 5 किमी दूर पहाड़ी सड़क पर मिला मगरमच्छ का बच्चा, किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
Ladpura, Kota | Jul 7, 2026 जवाहर सागर क्षेत्र में चंबल नदी से करीब पांच किलोमीटर दूर पहाड़ी सड़क पर मगरमच्छ का बच्चा मिलने का अनोखा मामला सामने आया है। सोमवार शाम करीब 7 बजे वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट आदिल सैफ जवाहर सागर से लौट रहे थे, तभी उन्हें सड़क पर करीब डेढ़ से दो फीट लंबा मगरमच्छ चलता दिखाई दिया। उन्होंने अपने साथी मोहम्मद शाहरुख की मदद से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया और वन विभा