चांदवा: भारी बारिश के बीच वज्रपात का कहर, चंदवा प्रखंड में दो पशुओं की मौत
शुक्रवार को डुमारो पंचायत के निंद्रा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों के पशुधनों की मौत हो गई।शनिवार की सुबह करीब नौ बजे जानकारी के अनुसार किसान कमला मुंडा अपने बैल तथा गणेश मुंडा अपनी दुधारू गाय को चराने के लिए खेत की ओर ले गए थे।इस दौरान बज्रपात से दो मवेशियों की मौत हो गई।