बैतूल: पॉक्सो एक्ट के मामले में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: बैतूल बाजार थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Betul, Betul | Jul 4, 2026 पॉक्सो एक्ट के एक मामले में गंभीर लापरवाही बरतने पर बैतूल पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जबलपुर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बैतूल बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे और आरक्षक लीलाधर डोंगरे को निलंबित कर रक्षित केंद्र बैतूल अटैच कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।