कानपुर: जाजमऊ थाना क्षेत्र में युवक ने की थी आत्महत्या, परिजनों ने मृतक के बहनोई पर लगाए गंभीर आरोप
जाजमऊ निवासी ट्रेडिंग का काम करने वाले युवक ने शुक्रवार को ट्रेन के सामने लेटकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पास से तीन पन्ने का एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। परिजनों ने शनिवार 2:00 बजे आरोप लगाते हुए बताया कि मृतक के बहनोई की प्रताड़ना की वजह से मृतक ने ऐसा कदम उठाया है। डीसीपी ईस्ट बताया कि प्रकरण अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच की जाएगी।