कानपुर: रावतपुर थाने की पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया, लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद
रावतपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे मामा तालाब के पास से थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 467 सन 2024 के वांछित अभियुक्त संजीव गुप्ता को उपनिरीक्षक करुणा शंकर मिश्रा के नेतृत्व में गठित की गई टीम के द्वारा गिरफ्तार किया है।अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और पांच कारतूस बरामद किए हैं।