महोबा: महोबा के कबरई हाइवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Mahoba, Mahoba | Jun 11, 2026 कहरा गांव निवासी राजन श्रीपत ने तहरीर में बताया कि 30 मई की रात साढ़े आठ बजे उनका बेटा विनोद अपने साथी उदयभान के साथ बाइक से कबरई से वापस लौट रहा था। तभी रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही और तेजी से बस चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गये थे वहीं विनोद कि इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।