खंडवा नगर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओंकारेश्वर पहुंचीं: कोठी हेलीपैड पर भव्य स्वागत, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे ओंकारेश्वर पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां की थीं। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर कोठी हेलीपैड पर उतरा। यहां जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।