रामगढ़: बड़ौदामेव में विधायक सुखवंत सिंह ने सीएचसी और बालिका महाविद्यालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
Ramgarh, Alwar | Jun 14, 2026 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कस्बा बड़ौदामेव में रविवार को दोपहर 12 बजे रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं राजकीय बालिका महाविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।