बिलग्राम: मटियामऊ गांव के पास हुए सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, पांच साथी घायल, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
हरदोई के माधौगंज-कन्नौज मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी की मौत हो गई,जबकि उनके पांच साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मटियामऊ गांव के पास हुआ। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पिता गोपाल त्रिपाठी बदहवास हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी लोग थार गाड़ी से सीतापुर जनपद के सिंधौली क्षेत्र