कांके: लोक भवन में आयोजित पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल हुए शामिल
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2026 लोक भवन में शनिवार दोपहर करीब एक बजे आयोजित पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड में रह रहे बंगालवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता में एकता है।