बोध गया: महाबोधि मंदिर में अंतरराष्ट्रीय आस्था का संगम, थाई श्रद्धालुओं ने बुद्ध प्रतिमा पर स्वर्ण लेप चढ़ाया
महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर थाईलैंड से आए बौद्ध श्रद्धालुओं द्वारा स्वर्ण लेप अर्पित किया गया। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और गहरी श्रद्धा के साथ भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर सोने का लेप चढ़ाया। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और शांति का अनोखा वातावरण देखने को मिला।