महनार: महनार में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज
महनार थाना क्षेत्र में एक नेत्रहीन पिता की सात वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है।घटना को लेकर पीडिता की मां ने पडोसी हरिशंकर सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत की। विरोध करने पर पंचायत के जरिए मामला दबाने क प्रयास किया गया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।