महनार: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन बेहाल, महनार में अलाव की व्यवस्था नदारद
ठंड बढ़ने के साथ ही महनार समेत आसपास के इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान में अचानक आई गिरावट और लगातार छाए घने कोहरे के कारण ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार की रात से ही तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद से हालात और भी खराब हो गए हैं।