हाजीपुर–मोहिउद्दीननगर मुख्य मार्ग पर स्थित अंबेडकर चौक से महनार बाजार एवं देशराजपुर तक रोजाना घंटों लगने वाली जाम की समस्या से जल्द ही लोगों को मुक्ति मिलने वाली है। जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से सहदेई के अंबेडकर चौक से मुरौवतपुर जामा मस्जिद चौक, शुक्र पेठिया चूड़ा मिल होते हुए महनार के बजरंगबली चौक तक बायपास सड़क का निर्माण किया जाएगा।