बेगूसराय: पन्हास वार्ड 27 में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो सामने आने पर पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला करते लोग साफ दिखाई दे रहे हैं। मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास वार्ड नंबर 27 का है।