मखदुमपुर: प्लेया बाइपास के पास सड़क हादसे में डीडीसी के माली घायल
शुक्रवार के दिन 12 बजे प्लेया बाइपास के समीप सड़क दुर्घटना में डीडीसी जहानाबाद के माली घायल हो गए। जिसे रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। दरअसल डीडीसी के माली मुकेश कुमार एवं उनका अंगरक्षक धर्मेंद्र कुमार गया जी जिले से शादी समारोह से आ रहे थे।