भव्य स्वरूप में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव (19, 20 एवं 21 फरवरी) के सफल आयोजन को लेकर चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर परिसर एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण शनिवार को लगभग 3 बजे किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, पंडाल, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा