कोंच: आंती-रफीगंज मुख्य पथ पर टूटा बिजली का पोल बना खतरा, 20 दिनों से लटका है एलटी लाइन का तार
Konch, Gaya | Apr 25, 2026 प्रखंड क्षेत्र के आंती–रफीगंज मुख्य पथ स्थित आंती पीपल मोड़ के पास विगत करीब 20 दिनों से एलटी लाइन का बिजली पोल टूटा हुआ है और तार उसी में लटका हुआ है। यह स्थिति कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग वाहनों से आवागमन करते हैं, जिससे हमेशा खतरा बना हुआ है। ठीक नहीं कराया गया तो जनहानि हो सकती है।