भाजपा विधायक ने क्षेत्र को दी दो एम्बुलेंस की सौगात, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी सुविधा। बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंचकर दो एडवांस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण भी किया।