आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंधेरबावड़ी अंतर्गत आने वाले ग्राम बोथियामाल के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पीएम आवास की जांच कराने की मांग कि सौंपे ज्ञापन में बताया कि पंचायत द्वारा पांच लोगों के पीएम आवास की राशि निकाल ली गई हितग्राहियों ने कहा कि वह राशि वापस दिलाई जाए उन्होंने कहा कि आज भी उनके मकान कच्चे ही है।