अनूपपुर: खोडरी नंबर-02 में जनकल्याण शिविर आयोजित, 81 आवेदनों पर हुई कार्रवाई
जनपद पंचायत अनूपपुर की ग्राम पंचायत खोडरी नंबर-02 में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें खोडरी, पिपरहा, निमहा, फुलकोना, सेमरा, रेऊदा, पयारी नंबर-02 एवं सोहीबेलहा पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने जनसमस्याएं सुनकर निराकरण किया।