पूर्णिया पूर्व: बरहरी गांव में मंदिर निर्माण और यज्ञ के आयोजन हेतु सामाजिक बैठक का किया गया आयोजन
पूर्णियाँ पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सिकन्दर पुर पंचायत के बरहरी गावँ में मंदिर निर्माण व यज्ञ हेतु एक सामाजिक बैठक आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता आशाराम सिंह कर रहे थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया बरहरी पैक्स गोदाम के प्राँगण में एक शिव मंदिर का निर्माण किया जायेगा जिसका भूमि पूजन व शिलान्यास 16 अप्रैल को होना निश्चित हुवा है।