नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संसद भवन में सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के साथ बस्तर के विकास के व्यापक रोडमैप पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि शांति, विश्वास और सुशासन के संकल्प के साथ बस्तर आज शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, पर्यटन, खेल, औद्योगिक विकास और जनजातीय सशक्तीकरण के नए युग की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से ‘विकसित भारत’ के संकल्प के अनुरूप ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
प्रधानमंत्री जी के समक्ष मुख्यमंत्री श्री साय ने राजनांदगांव में ₹10,500 करोड़ की गैस आधारित यूरिया परियोजना, बस्तर के 461 गांवों को स्थायी विद्युत ग्रिड से जोड़ने, रायपुर अथवा बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) की स्थापना सहित अनेक महत्वपूर्ण विकास प्रस्तावों के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को वर्ष-2027 में रायपुर में प्रस्तावित लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
#VishnuDeoSai #NarendraModi #NewDelhi #ViksitBastar #DevelopedChhattisgarh
4 views | Rajnandgaon, Chhattisgarh | Jul 31, 2026